मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

भाजपा के पदाधिकारी आपस में भिड़े

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
भाजपा के पदाधिकारी आपस में भिड़े
विज्ञापन

भाजपा के पदाधिकारी आपस में भिड़े

दमोह। रविवार को भाजपा पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिखा जैन, प्रदेश कार्य समिति की सदस्य उजमा नाज ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाद की शुरुआत स्थानीय नीलकमल गार्डन में आयोजित युवा मोर्चा के कार्यक्रम के दौरान हुई। जहां पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पहुंचना था।

जानिए पूरा मामला

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिखा जैन का आरोप है कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव ने उन्हें कई बार अपमानित किया है। रविवार उन्हें मंच पर नहीं बुलाया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। इसके अलावा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य उजमा नाज ने भी भारत यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि भारत यादव महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते। वह हमेशा ही महिलाओं का अपमान करते हैं और महिलाओं के प्रति बुरी नजर रखते हैं। उजमा नाज़ का यह भी आरोप है कि भारत यादव ने उनके साथ भी अभद्रता की है और महिलाओं का अपमान किया है।

उन्होंने पार्टी के वरिष्ठों से शिकायत की है कि भारत यादव के खिलाफ कार्रवाई की जा जाए। वहीं इस पूरे मामले में भारत यादव का कहना है कि जो आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं। विवार कार्यक्रम के दौरान उनका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ ना ही वह मंच संचालन कर रहे थे।

उनकी ड्यूटी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक लाने और वापस ले जाने की थी। उन्होंने अपनी जवाबदारी निभाई। यह विवाद कब हुआ और किससे हुआ उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।