मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में भाजपा प्रत्याशियों ने किया मतदान

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
सागर में भाजपा प्रत्याशियों ने किया मतदान

सागर में भाजपा प्रत्याशियों ने किया मतदान

सागर। भाजपा के वरिष्ठ नेता मंत्री गोपाल भार्गव गढ़ाकोटा में मंत्री भूपेन्द्र सिंह खुरई में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ग्राम जेरई, सांसद राजबहादुर सिंह गोपालगंज में, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया बीना में, सागर विधायक धर्मश्री में, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया मकरोनिया रजाखेड़ी में, बण्डा से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह जनपद स्कूल बण्डा में, देवरी से भाजपा प्रत्याशी ब्रजबिहारी पटैरिया ग्राम बिजोरा में, बीना से भाजपा प्रत्याशी महेश राय शिवाजी वार्ड बीना एवं खनिज विकास निगम की उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर ने मोकलपुर में एवं सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी गोपालगंज एम.एल.बी. स्कूल में मतदान किया

सागर/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पेनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया ने बताया कि आज 17 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में सागर जिले के सभी भाजपा प्रत्याशियों ने एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने गृह मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान किया। प्रदीप राजौरिया ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं रहली से भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव ने गढ़ाकोटा के भगतसिंह वार्ड में गल्र्स स्कूल में मतदान किया।
खुरई से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह,ने सापरिवार खुरई में चन्द्रशेखर वार्ड में सामुदायिक भवन के मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया। सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम जेरई के मतदान केन्द्र पर मतदान किया। सांसद राजबहादुर सिंह ने गोपालगंज एमएलबी स्कूल सागर के मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सापरिवार शास्त्री वार्ड में एक्सीलेंस स्कूल बीना के मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया। सागर से भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र जैन ने सा परिवार धर्मश्री सागर के मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। नरयावली विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया ने मकरोनिया रजाखेड़ी के आदिनाथ वार्ड में कन्या स्कूल के मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया वहीं बण्डा से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह लोधी ने बंडा में जनपद स्कूल के मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। देवरी से भाजपा प्रत्याशी ब्रजबिहारी पटैरिया ने ग्राम बिजोरा स्कूल के मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं बीना से भाजपा प्रत्याशी एवं बीना विधायक महेश राय ने शिवाजी वार्ड बीना में डीएडी स्कूल के मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया खनिज विकास निगम की उपाध्यक्ष  राजेंद्र सिंह मोकलपुर ने अपने ग्रह ग्राम मोकलपुर के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया
सगर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सापरिवार गोपालगंज में एमएलबी स्कूल के मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। भाजपा के प्रदेश पेनालिस्ट प्रवक्त प्रदीप राजौरिया ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए अपार उत्साह नजर आया जिससे स्पष्ट है कि फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना तय है। पूरे प्रदेश में कमल खिलकर भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होने जा रही है। उक्तअशय की जानकारी भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →