मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में दो बाइको की हुई भिड़ंत, हादसे में पिता की मौत,बेटी समेत 2 घायल

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
सागर में दो बाइको की हुई भिड़ंत, हादसे में पिता की मौत,बेटी समेत 2 घायल

सागर में दो बाइको की हुई भिड़ंत, हादसे में पिता की मौत,बेटी समेत 2 घायल

सागर। गौरझामर थाना क्षेत्र के बरकोटी तिराहे पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। वहीं बेटी समेत दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित बरकोटी तिराहे पर सागर की ओर जा रही बाइकों में भिड़ंत हो गई। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया है।

पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान अशोक पुत्र गोवन्दी ठाकुर निवासी ग्राम महका पिपरिया के रूप में हुई है। वहीं घायल मृतक की बेटी कलाबाई और दूसरी बाइक पर सवार पटेल कुचबंदिया के रूप में पहचान हुई है। घटनाक्रम की • सूचना • मिलते ही मृतक के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। घटनाक्रम में गौरझामर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार के खिलाफ धारा 279, 337 और 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →