Tuesday, January 13, 2026

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद परेड का हुआ आयोजन

Published on

SAGAR : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद परेड का हुआ आयोजन

शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ सलामी दी गई

सागर।  सागर में आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा, (भापुसे.) पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन के द्वारा विगत एक वर्ष में कर्तव्य की बलिवेदी में शहीद हुए 188 अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का वाचन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। श्री वर्मा ने परेड द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को सलामी दी ।

पुलिस स्मृति दिवस अवसर पर पुलिस द्वारा उन अमर शहीदों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है, जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गौरवान्वित किया है। ऐसे अमर शहीदों के परिजनों को भी शहीद दिवस पर सम्मानित कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की जाती है। इसी क्रम में समस्त अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। आयोजन में  सुनील जैन, उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज, दीपक आर्य कलेक्टर,  अभिषेक तिवारी पुलिस अधीक्षक,  रसना ठाकुर सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल, गोपाल खांडेल पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. मकरोनिया, श्री लोकेश सिन्हा अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमति रितु उपाध्याय सहायक सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल एवं जिले के समस्त पुलिस इकाईयो के अधिकारी / कर्मचारियों सहित शहीदों के परिजनों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  कार्यक्रम में परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर  मित्रेन्द्र कुमार निरीक्षक, सहा. परेड कमाण्डर राजेश बेन,  राहुल पाण्डे उप निरीक्षक, 10वीं वाहिनी विसबल एवं  नीरज जैन उप निरीक्षक जिला पुलिस बल द्वारा किया गया। समस्त कार्यक्रम के व्यवस्थापक निरीक्षक श्री राकेश नामदेव, सामग्री अध्यक्ष 10वीं वाहिनी विसबल रहे। मंच का संचालन सुश्री प्रो. चन्द्रप्रभा जैन, द्वारा किया गया।  इस अवसर पर 16 जुलाई 1991 में नक्सलवाद क्षेत्र बालाघाट एवं विभिन्न पुलिस इकाईयों में शहीद हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिजनों को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

error: Content is protected !!