मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

भोपाल से रीवा की तरफ जा रही सरकारी नंबर प्लेट वाली कार में मिले सवा पांच करोड़ के जेवर

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
भोपाल से रीवा की तरफ जा रही सरकारी नंबर प्लेट वाली कार में मिले सवा पांच करोड़ के जेवर

भोपाल से रीवा की तरफ जा रही सरकारी नंबर प्लेट वाली कार में मिले सवा पांच करोड़ के जेवर

सतना। नागौद थाना पुलिस और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठित की गई एसएसटी टीम ने सवा पांच करोड़ रुपये मूल्य के हीरे और सोने से बने जेवरात पकड़े हैं। ये जेवर मध्यप्रदेश शासन लिखी कार से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सतना-पन्ना के बॉर्डर पर स्थित ग्राम माड़ा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थापित किए गए एसएसटी जांच नाके में शुक्रवार दोपहर कार नंबर MP-04 CZ-0779 की तलाशी के दौरान डायमंड और गोल्ड से बनी करोड़ों रुपये मूल्य की ज्वेलरी पकड़ी गई है। कार में दो युवतियों और ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। ये लोग भोपाल से रीवा जा रहे थे। स्विफ्ट डिजायर कार में मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ था। पकड़े गए लोगों के नाम संदीप सिंह चौहान निवासी भोपाल, पूजा बागरी निवासी भोपाल, संगीता सोनी भोपाल बताए गए हैं। जांच और पूछताछ के दौरान कार सवार लोग ज्वेलरी के संबंध में कोई वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जांच नाके से पुलिस उन्हें नागौद थाना ले आई। सूचना मिलने पर SDM एपी द्विवेदी और SDOP भारतेंदु शर्मा भी नागौद थाना पहुंच गए। पुलिस ने ज्वेलरी का मूल्यांकन कराया और जब्त कर लिया। पकड़ी गई डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की कीमत 5 करोड़ 20 लाख 98 हजार 647 रुपये आंकी गई हैं। नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान कार सवार युवतियों और संदीप सिंह चौहान नामक युवक के पास मिले तीन बैग चेक किए गए। उसमें हीरा और सोना से बने जेवर भारी मात्रा में भरे मिले। इसके अलावा बैग में चांदी के चार सिक्के भी मिले हैं। पूछताछ के दौरान कार सवार युवक-युवतियों ने बताया कि वे ओरा डायमंड कंपनी के कर्मचारी हैं। कंपनी का मुख्य कार्यालय मुंबई में और रीजनल ऑफिस भोपाल में है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →