मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

दो युवकों ने हफ्ता वसूली को लेकर मचाया उत्पात, किरना दुकान और ई रिक्शा में की तोड़फोड़

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
दो युवकों ने हफ्ता वसूली को लेकर मचाया उत्पात, किरना दुकान और ई रिक्शा में की तोड़फोड़

दो युवकों ने हफ्ता वसूली को लेकर मचाया उत्पात, किरना दुकान और ई रिक्शा में की तोड़फोड़

उज्जैन। मक्सी रोड स्थित पंवासा में मंगलवार दोपहर दो युवकों ने हफ्ता वसूली को लेकर जमकर हंगामा मचाया। शराब पीने के रुपये नहीं देने पर किराना दुकान संचालक को पीट दिया। दुकान पर पथराव कर सामान तोड़ दिया। वारदात का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आया है। वहीं दूसरी वारदात ई रिक्शा चालक के साथ की गई है। चालक को चाकू मारकर उसके ई रिक्शा में ताेड़फोड़ कर दी। पंवासा पुलिस ने बताया कि तरुण जैन निवासी पंवासा की क्षेत्र में अमन किराना स्टोर नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के बदमाश मोनू व प्रेम दुकान पर पहुंचे थे। संचालक जैन से शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर दोनों ने संचालक को चाकू अड़ाकर पीट दिया। इसके बाद पत्थर व लाठी मारकर दुकान में रखा सामान फोड़ दिया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई। जिसमें आरोपित दुकान में तोड़फोड करते हुए व चाकू लहराते हुए नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार किराना दुकान में तोड़फोड़ करने के अलावा आरोपितों ने पंवासा में ही टटवाल किराना स्टोर के समीप खड़े ई रिक्शा को फोड़ दिया। चालक हेमराज ने विरोध किया तो दोनों आरोपितों ने उसे चाकू मार दिया। उपचार के लिए हेमराज को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों के उत्पात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →