दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में,पति सास,और ससुर पर एफआईआर दर्ज

दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में,पति सास,और ससुर पर एफआईआर दर्ज

दतिया। पंडोखर थाना पुलिस ने एक 27 वर्षीय महिला को दहेज के लिए तंग परेशान करने व उसका स्त्री धन हड़पने के आरोप में पति और सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विवाहित की तरफ से दी गई शिकायत की जांच पड़ताल करने के बाद शनिवार सुबह की है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।पंडोखर पुलिस के पास दी शिकायत में 27 वर्षीय दिव्याराजे गुर्जर बताया कि उसका विवाह धर्मपुरा गांव निवासी सौरभ गुर्जर के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति सौरभ सास कुष्मा और ससुर सन्तावन गुर्जर महिला को दहेज कम लाने के लिए तंग परेशान करने लगा व मारपीट भी करता था।

वहीं पिछले दिनों दहेज नहीं लाने पर उसके माता-पिता की तरफ से शादी में दिया गया। दहेज सामान व गहने हड़प कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top