ओरछा पहुंचे CM शिवराज, ने रामराजा लोक का किया भूमी पूजन , और बोले- भगवान से एक ही प्रार्थना है कि बारिश हो जाए और किसान सुखी हो जाएं

ओरछा पहुंचे CM शिवराज, ने रामराजा लोक का किया भूमी पूजन , और बोले- भगवान से एक ही प्रार्थना है कि बारिश हो जाए और किसान सुखी हो जाएं

निवाड़ी।  ओरछा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रामराजा सरकार के दर्शन कर श्री रामराजा लोक के विस्तार के लिए भूमिपूजन किया। सीएम ने कहा, मैं उज्जैन होकर आया हूं। वहां मैंने भगवान से प्रार्थना की है और यहां भी रामराजा से प्रार्थना करता हूं कि बारिश हो जाए। किसान सुखी हो सबका मंगल हो। ओरछा में राम जी की कृपा से नए सूर्य का उदय हो रहा है, यहां पर श्री राम राजा लोक का निर्माण होने जा रहा है सीएम ने कुल 424.02 करोड़ की लागत से कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें से 143.50 करोड़ लागत के सात विकास कार्यों का शिलान्यास और 280.57 करोड़ की लागत के पांच विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। करीब 85 करोड़ की लागत से होगा रामराजा लोक का विस्तार होना है।
शिलान्यास किये जाने वाले विकास कार्य
कुल 143 करोड़ 45 लाख की लागत से श्री रामराजा लोक और 6 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन
19 करोड़ 72 की लागत से ओरछा के महत्वपूर्ण स्मारकों के संरक्षण और पर्यटकों हेतु सुविधाओं के विकास
11 करोड़ 43 लाख की लागत से पृथ्वीपुर में सिविल अस्पताल का निर्माण
21 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से जेरोर और ओरछा में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
7 करोड़ 50 लाख की लागत से बुन्देला शासकों द्वारा स्थापित स्मारकों का संरक्षण
2 करोड़ की लागत से अछरूमाता मंदिर में जन सुविधाओं के विकास कार्य
84 करोड़ 97 लाख रु की लागत से निवाडी पृथ्वीपुर 2 समूह जल प्रदाय योजना
पृथ्वीपुर विकास खंड के 80 ग्रामों को मिलेगा जल
19 हजार 691 परिवारों के 1 लाख 27 हजार 967 लोग होंगे लाभान्वित
6 करोड़ 40 लाख की लागत से निर्मित आवास गृह भवनों का लोकार्पण
3 करोड़ 86 लाख रु की लागत से शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में निर्मित कक्षों का लोकार्पण

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top