बीजेपी की दूसरी संभावित सूची कल, केंद्रीय चुनाव समिति लगाएगी मुहर

बीजेपी की दूसरी संभावित सूची कल, केंद्रीय चुनाव समिति लगाएगी मुहर

MP: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को सकती है। इस सूची को लेकर दिल्ली में सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व के साथ मध्य प्रदेश के नेताओं ने मंथन किया। इसमें 64 हारी सीटों के प्रत्याशियों पर विचार किया गया। अब भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की 13 सितंबर को होने वाली बैठक में नामों पर मुहर लगेगी। इसके बाद दूसरी सूची जारी होने की संभावना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर मध्य प्रदेश के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे। वहीं, बैठक में केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, संगठन महासचिव बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। बैठक में हारी सीटों के अलावा कम अंतर से हारी सीटों को लेकर चर्चा हुई। भाजपा हारी 39 सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बैठक में बाकी 64 हारी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा की गई। भाजपा का प्रत्याशी चयन का फॉर्मूला सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार रखा गया है। इसमें प्रदेश के नेताओं के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व भी अपने सर्वे के आधार पर नाम फाइनल कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान विधायकों के टिकट दूसरे राज्यों से प्रदेश में भेजे गए विधायकों की रिपोर्ट के आधार पर तय किए जाएंगे। , ऐसा बताया जा रहा है कि 13 सितंबर को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। इसमें भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा फिर दिल्ली जाएंगे। इसमें दूसरी सूची के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग जाएगी। दरअसल, भाजपा हारी सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का एलान करना चाहती है। ताकि प्रत्याशियों को प्रचार प्रसार करने का पर्याप्त समय मिल सके।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top