22 अगस्त को होगी सागर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की सभा

22 अगस्त को होगी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की सभा

कांग्रेस की संभाग स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा सागर संभाग की विभिन्न जिलों की समन्वय समितियों की बैठक का आयोजन रविवार को सागर स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में संपन्न हुआ। विधायक गण, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद,जिलाकांग्रेस अध्यक्ष गण,मोर्चा संगठन अध्यक्ष गण,विभाग अध्यक्ष आदि उपस्थित होकर वैठक में अपने सुझाव दिए।
मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं के प्रभारी लखन घनघोरिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक उपस्थित थे। विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन, भूपेंद्र गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जिस तरह कर्नाटक में मोदी को बैरंग वापस लौटा दिया था वैसे ही सागर का कार्यकर्ता दुगने उत्साह के साथ खरगे जी की सभा को सफल बनाने के लिए जुट जाए। सागर में कांग्रेस की आंधी चलना चाहिए।
22 अगस्त को होने वाली आमसभा के प्रभारी एवं जबलपुर के विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि सागर के लोगों में लड़ने की असीम क्षमता है। यहां के लोग तीन-तीन मंत्रियों के आतंक के खिलाफ लगातार लड़ रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और 10 बार जनता के द्वारा चुने गए हैं, वे हमारे बीच में आ रहे हैं।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारा गौरव है ,उनका स्वागत हम बुंदेली परंपरा से करेंगे । भाजपा का अत्याचार बहुत बढ़ गया है,जनता शीघ्र ही अपने जन मत से मध्यप्रदेश और देश से भाजपा के कुशासन का अंत कर देगी।
मुख्य अतिथि संजय कपूर ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली से,हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे कि सभा सफल होगी।बदलाव निश्चित है,परंतु आपको धैर्य से काम लेना होगा पूरी ताकत से राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को सफल बनाएं।
बैठक की अध्यक्षता जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ड़ॉ आनंद अहिरवार ने कहा कि सागर में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा ऐतिहासिक होंगी.
बैठक को पूर्व मंत्री प्रकाश जैन, मुकेश नायक, प्रभारी अवनीश भार्गव, अंजू बघेल,भूपेंद्र गुप्ता, विधायक तरवर लोधी, नीरज दीक्षित पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर,सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, नारायण प्रजापति, पारुल साहू,प्रताप सिंह लोधी, जीवन पटेल कमलेश साहू के अतिरिक्त दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना एवं निवाड़ी जिला कांग्रेस अध्यक्षो,युवा कांग्रेस अध्यक्ष ,एन एस यू आई अध्यक्ष ने भी सम्बोधित किया।
बैठक का संचालन जिला शहर कांग्रेस कि प्रभारी श्रीमती अंजू बघेल एवं शहर प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने किया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top