MP : छतरपुर गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर गौरव दिवस के अवसर पर 790 करोड़ 6 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। श्री चौहान ने 5 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के भवन का लोकार्पण किया। इसी के साथ उन्होंने मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई छतरपुर के चार कार्यों जिसकी लागत 17 करोड़ 69 लाख, जल संसाधन विकास छतरपुर के तीन कार्य लागत 11 करोड़ 3 लाख, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 14 कार्य लागत 17 करोड़ 60 लाख मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई पन्ना के दो कार्य 595 करोड़ 55 लाख, लोक निर्माण विभाग पीआईयू छतरपुर के पांच कार्य 17 करोड़ 87 लाख, जिला शहरी विकास अभिकरण छतरपुर की दो कार्य 3 करोड़ 26 लाख, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दो कार्य 5 करोड़ 81 लाख, लोक निर्माण विभाग संभाग छतरपुर के 43 करोड़ 16 लाख के कार्यों का भूमि पूजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 3 कार्य लागत 9 करोड़ 7 लाख, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के चार कार्य लागत 12 करोड़ 52 लाख, जिला शहरी विकास अभिकरण के एक कार्य 60 करोड़ 50 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया। शिवराज सिंह चौहान ने गौरव दिवस के कार्यक्रम स्थल पर स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों, उद्योग, उद्यानिकी, महिला बाल विकास, आयुष, वन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गई उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सदस्यों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर स्व सहायता समूह की 31 महिला सदस्यों द्वारा सिर पर कलश रखकर स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों द्वारा दिवारी, लोक नृत्य, लोक गायन, लोक नाट्य और आल्हा गायन की प्रस्तुति की गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खिलाड़ियों द्वारा मलखंब का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथियों के साथ महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कन्या पूजन भी किया। मुख्यमंत्री  चौहान को पूर्व मंत्री  ललिता यादव के नेतृत्व में लाड़ली बहनों द्वारा 35 मीटर लंबी चुनरी एवं बड़ी राखी भेंट की गई।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top