MP: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर काँग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को एक नया लीगल नोटिस भेजा गया है। जबलपुर जिले की पनागर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील तिवारी इंदु ने अपने अधिवक्ता के जरिए यह लीगल नोटिस भेजा है।
लीगल नोटिस में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने फेसबुक पेज में मेरे पक्षकार सुशील तिवारी इंदु के खिलाफ किये गए प्रसारण पर खेद जताए एवं इससे पहले की गई टिप्पणी से संबंधित वीडियो को अपने फेस बुक पेज और शेष जगहों से भी हटा लें। ऐसा न करने की स्थिते में मेरे पक्षकार के द्वारा आपको नोटिस के खिलाफ सिविल कोर्ट जाने के लिए विवश होना पड़ेगा। वहीं सोमवार को दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला था। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था, “मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं चला रही है, बल्कि व्यवसाय कर रही है। सीएम की मिलीभगत से ही पूरा काम हो रहा है। भाजपा के मंत्री एवं विधायक सिर्फ बिजनेस कर रहे हैं।