कमलनाथ के सीएम बनने पर कराएंगे अति रुद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ: चौरसिया

कमलनाथ के सीएम बनने पर कराएंगे अति रुद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ: चौरसिया

Ad 1

सागर। भाजपा के कुकृत्य ,कुकर्म और लूट खसोट से जनता परेशान हो चुकी है इसलिए जनता ने इस बार कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है, ये कहना है अधिवक्ता बृज बिहारी चौरसिया का उन्होंने पत्रकार वार्ता में अपना संकल्प बताते हुए कहा कि प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने, देवरी से उनके मित्र हर्ष यादव के प्रचंड बहुमत से जीतने और सागर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी के जीतने के साथ ही वे अति रुद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ का विशाल और भव्य आयोजन करेंगे ये महायज्ञ 108 कुंडीय होगा जिसे सागर के प्रकांड पंडितों के मार्गदर्शन में संपन्न कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महायज्ञ को जनकल्याण और धर्म रक्षा के साथ कमलनाथ के निर्विघ्नं 5 साल का कार्यकाल पूरा करने की कामना के साथ संपन्न कराया जाएगा यज्ञ की आयोजक सागर की जनता होगी और वे खुद इस आयोजन के यजमान होंगे।