भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न मंडलों में आयोजित हुई जनचौपाल

भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न मंडलों में आयोजित हुई जनचौपाल

Ad 1

सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनमानस तक पहुंचने की जिम्मेदारी हमारी है : यश अग्रवाल
सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को बीना विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार में गरीबों के हक को प्रदेश सरकार ने लौटाने का काम किया है। विकास के मॉडल पर काम कर रही माननीय शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की है तो युवा नीति से शिक्षा के साथ कौशल, रोजगार, खेल समेत उद्यमिता के साथ युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। नीति में जिला स्तर पर युवा संसाधन केद्रों की स्थापना का प्रावधान किया गया है। ताकि स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिले। अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सरकार की इन जनकल्याणकारी नीतियों को जनमानस तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान नए युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए भी अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव दुबे, जिला महामंत्री भानु राजपूत ,जिला मंत्री भूपेंद्र राय ,जिला कार्यालय मंत्री आदर्श मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष अदीश शाह , युवा मोर्चा वार्ड प्रभारी विशाल राय ,उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here