Monday, December 22, 2025

एकादश तीर्थ नदियों के जल से हुआ भगवान परशुरामजी का महाभिषेक

Published on

एकादश तीर्थ नदियों के जल से हुआ भगवान परशुरामजी का महाभिषेक
परशुराम जन्मस्थली जानापाव की रज से लगा सभी को त्रिपुंड
सागर। परशुराम प्राकट्योत्सव पर शनिवार को बैंक कॉलोनी तिली रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान परशुराम जी का इलाहाबाद संगम स्थल,नर्मदा,कावेरी सरयू क्षिप्रा आदि नदियों सहित एकादश तीर्थ स्थलों से लाए गए पवित्र जल एवं पंचामृत से महाभिषेक किया गया। युवा ब्राह्मण समाज बुंदेलखंड के अध्यक्ष पं. भरत तिवारी ने बताया कि सुबह 9बजे से महाभिषेक पूजन प्रारंभ हुआ जो 10.30बजे तक चला फिर भगवान का षोडशोपचार पूजन किया गया हवन पूर्णाहूति के साथ 11.30बजे महाआरती हुई। पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष पं.शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि परशुराम जन्मस्थली की रज का सभी विप्रजनों को तिलक लगाकर सम्मान किया गया पूजन अभिषेक के यजमान महंत नरहरिदास जी,महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी,विश्वहिंदू परिषद के अध्यक्ष अजय दुबे,एसवीएन विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति डॉ अनिल तिवारी, इंजी राजेश मिश्रा,राजेंद्र सिलाकारी, गोलू रिछारिया, सुशील पांडेय, पप्पू तिवारी, रामावतार पांडे,राम शर्मा, अशोक दुबे,संध्या भार्गव,मेघा दुबे,के सी व्यास आदि रहे। पं.रामगोविन्द शास्त्री ने बताया कि पूजन महाभिषेक में पं.पुरषोत्तम गौतम के आचार्यत्व में सुरेशनारायण द्विवेदी, पंकजप्रसाद तिवारी,रमाकांत त्रिवेदी,शिवनारायण शास्त्री, भगवत कृष्ण शास्त्री,शक्ति मिश्रा,अमित कटारे,शिवम तिवारी, राजाकृष्ण शास्त्री,संजय बाजपेई, गोलू तिवारी आदि ग्यारह ब्राह्मणों ने सस्वर मंत्रोचार किया।
ब्राह्मण समाज के सभी संगठन प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
पं.बृजेश महाराज ने बताया की पुरोहित पुजारी विद्वत संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों के प्रतिनिधि मोजूद रहे समापन पर सभी का शाल श्रीफल पुष्पमाला से स्वागत किया गया जिनको सम्मानित किया गया उनमें प्रमुख रूप से संघ के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय सानौधा सहित अन्य संगठनों से डॉ श्याममनोहर सिरोठिया,आशीष ज्योतिषी,प्रदीप दुबे, नीरज पांडे,संध्या दुबे,अनिल दुबे,विनय मिश्रा सहित समाज के विभिन्न संगठनों के 200प्रतिनिधियों का सम्मानित किया गया।पं.विपिन बिहारी महाराज ने बताया कि सभी विप्रजन ब्राह्मण वेशभूषा धोती कुर्ता और महिलाएं पीली साड़ी पहनकर पूजन अभिषेक में शामिल हुईं साथ ही शाम 4.30बजे से रामबाग मंदिर बड़ाबाजार से निकली शोभायात्रा में भी सभी लोग तय वेशभूषा में ही शामिल हुए।
महाभिषेक हवन पूजन में ये रहे उपस्थित गणेशराम शास्त्री, डॉ रामचंद्र शर्मा,अमित ब्रह्मभट्ट,विनोद शुक्ला, आर पी मिश्रा, अखिलेश शर्मा, आर के भट्ट,सुशील तिवारी,प्रदीप दुबे,रश्मि शर्मा,रेखा दुबे,टीना चौबे, आर के दीक्षित राजेंद्र चौबे,विमल दुबे,प्रवीण गौतम,सुशील भार्गव, सी एस झा,हरिनारायण तिवारी,डब्बू गर्ग आर के दीक्षित श्रीहरि गौतम सहित सैकड़ों पुजारी पुरोहित एवं विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।

Latest articles

एमपी के स्कूलों में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी,20 फरवरी से होगी परीक्षा

एमपी के स्कूलों में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी,20 फरवरी से...

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...

More like this

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।