खेत में मिला जिंदा बम, दस्ते ने सुरक्षित ले जाकर फोड़ा, इलाका गूंजा

खेत में मिला पुराना जिंदा बम, दस्ते ने सुरक्षित निष्क्रिय किया

Ad 1

सागर। रविवार को मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लखनी में एक खेत में पुराना बम मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बम निरोधक दस्ते को बुलाया और उसे दूर लेकर नष्ट कराया। बम की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। जानकारी के अनुसार मोतीनगर थानाक्षेत्र के ग्राम लखनी में खेत पर रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे 19वीं सदी का बम मिलने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही सीएसपी सहित थाना पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा और मौके से लोगों को हटाया साथ ही बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार बम ठोस धातु से बना हुआ 12 इंच लंबा और दो इंच व्यास का था। जिसे पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा सुरक्षित और निर्जन स्थान पर ले जाकर नष्ट किया गया, तब सब ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बम अंग्रेजों के समय का था, जो कि गोलाबारी में यहां गिरकर नहीं फटा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here