होली पर हुई मध्यप्रदेश में 100 करोड़ की शराब बिक्री

मध्यप्रदेश में लोग 100 करोड़ की शराब पी गए. कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों से लोगों की होली बेरंग मन रही थी। लेकिन इस बार रंगों के पर्व पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। होली की मस्ती को दोगुना करने के लिए लोगों ने शराब का सहारा लिया। नतीजतन एक दिन में ही करीब 100 करोड़ से अधिक की शराब बिक्री हुई।

आबकारी विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में एक दिन का आबकारी लाइसेंस फीस 34 करोड़ रुपए है. 34 करोड़ रुपए निकालने के लिए संपूर्ण प्रदेश में एक दिन 52-53 करोड़ रुपए की शराब बिक्री होती है. लेकिन होली के दिन प्रदेश में 100 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिक्री हो गई. अधिकारी के मुताबिक पांच दिवसीय पर्व के दौरान रंगपंचमी तक करीब 350 करोड़ से अधिक की शराब बिक्री होने का अनुमान है।

आबकारी अधिकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार ने साल में चार दिन ड्राइ डे घोषित किया है। 15 अगस्त, 26 जनवरी, दो अक्टूबर गांधी जयंती और होली के मौके पर शराब की दुकानें बंद रहती हैं। होली पर्व के पहले दिन अलग-अलग जिलों में ड्राइडे घोषित किया गया था। रंगपंचमी के दिन ड्राइ डे घोषित किया गया है कई जिलों में रंगपंचमी पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। अनुमान हैं कि पांच दिवसीय पर्व में रंगपंचमी तक पांच करोड़ की शराब की बिक्री होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here