निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर वार्डवासियों ने की शिकायत, काम रुका

 

Ad 1

निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर वार्ड वासियों ने की शिकायत, मौके पर पहुंचे नगर पालिका प्रशासन निर्माण कार्य में लगाई रोक

सागर। देवरी नगर का तिलक वार्ड में नगर पालिका द्वारा सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है सड़क निर्माण कार्य की लागत करीब 35 लाख रु है ठेकेदार द्वारा जब निर्माण कार्य कराया जा रहा था तभी वार्डवासियों ने निर्माण कार्य मे खामियां निकालते हुए मामले की शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से की जिसके बाद मौके पर पहुचे नगर पालिका इंजीनियर ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।वार्ड वासियों के मुताबिक तय ऊंचाई के मुताबिक ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य नहीं किया गया।जबकि सड़क के दोनो तरफ बराबर ऊँचाई के हिसाब से निर्माण किया जाना था। देवरी नगर में निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई निर्माण कार्य जन चर्चा का विषय बने रहे हैं जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ठेकेदार मनमर्जी से काम करते हैं जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।वहीं इस मामले में इंजीनियर मोहिनी साहू का कहना है निर्माण कार्य घटिया है 9 इंच की जगह 4 इंच ही मसाला डाला गया है जिसको लेकर काम रोक दिया गया है जो निर्माण हुआ है वहां से मटेरियल भी उठा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here