15 दिन में पूर्ण होंगी शहर की यह तीन महत्वपूर्ण सड़कें, विधायक जैन ने किया निरीक्षण

विधायक शैलेंद्र जैन ने की स्मार्ट सिटी के सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा
15 दिन में पूर्ण होंगी शहर की तीन महत्वपूर्ण सड़कें

Ad 1

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने स्मार्ट सिटी अंतर्गत शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की और निर्माण एजेंसियों को बारिश के पूर्व दिन रात काम करके कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए,उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में सभी प्रमुख सड़कों का निर्माण अलग-अलग एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है जिसकी समीक्षा विधायक जैन ने की इसके बाद उन्होंने ईएलसी चर्च से जिला न्यायालय एवं जिला न्यायालय से पीली कोठी तक की सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और ठेकेदार को इस सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए इसी तरह एमएलबी स्कूल से पहलवान बब्बा मंदिर तक की सड़क को भी इसी सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए, इसके अलावा तिली तिराहा से दीनदयाल चौक तक की सड़क पर बिटुमिन लेयर का कार्य पूर्ण हो गया है सड़क के दोनों ओर पर बस ब्लॉक एवं पौधारोपण का कार्य जारी है जिसे भी 15 दिन के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक जैन ने ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि बारिश के पूर्व एक-एक करके सभी सड़कों को चिन्हित करके उनका कार्य पूर्ण किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here