बकाया बिजली बिल पर कुर्की से गरीब बुजुर्ग महिला घबराई, मिन्नतें करती रही

 

देवरी कलां। देवरी नगर के कौशल किशोर वार्ड में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा विद्युत बिल ना भरने के बाद दिए गए कुर्की करते हुए जब बुजुर्ग महिला उपभोक्ता के घर से सामान उठाने का प्रयास किया गया तो महिला बदहवास हालत में विद्युत कर्मचारियों से अपना सामान लेने की मिन्नने करती नजर आई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।

हालांकि इस घटना के दौरान विधुत कर्मचारी भी सकपका गए और उन्हें महिला के घर से खाली हाथ लौटना पड़ा। दरअसल इस बुजुर्ग महिला की बहू रेखा अहिरवार के नाम से बिजली कनेक्शन है जिसका करीब 19473 बिल बकाया है। विभाग द्वारा उपभोक्ता को कुछ दिन पहले नोटिस भी दिया गया था। जिसके बाद ये कार्यवाही की गई हालांकि इस पूरे घटनाक्रम और बदहवास बुजुर्ग महिला का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया है। वही बिजली विभाग के अधिकारी मंदीप डिमहा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया की कार्यवाही के दौरान बुजुर्ग महिला द्वारा बताया गया की महिला का बेटा और बहू उसे छोड़कर चले गए है जबकि बिजली कनेक्शन बहु के नाम पर है इसलिए महिला का सामान मौके पर ही लौटा दिया गया।

देवरी से राकेश यादव की खास रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here