खेत में करंट से किसान की मौत, गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज

सागर। करंट की चपेट में आने से हुई किसान की मौत मामले में पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

Ad 1

मामला रहली थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया हर्राखेड़ा का हैं जहाँ मृतक दिनेश पुत्र शालकराम तिवारी उम्र 50 साल निवासी सिमरिया हर्राखेड़ा 28 फरवरी को अपने खेत में लगी गेहूं की फसल में पानी देने के लिए गया था। इसी दौरान पड़ोसी की तार फ्रेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आ गया। घटना में किसान दिनेश की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी लगते ही रहली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया। मर्ग जांच करते हुए फरियादी रमेश तिवारी और आसपास के लोगों के पुलिस ने बयान लिए। उन्होंने बयानों में बताया कि फरियादी रमेश और आरोपी तखत सींग के खेतों की मेड़ लगी हुई है। तखत सींग ने अपने खेत की मेड़ पर तार फेंसिंग की है। उसने खेत में लगी फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए रात के समय तार फेंसिंग में बिजली करंट छोड़ा था। जिसकी किसी को जानकारी नहीं दी। तभी दिनेश अपने खेत में गेहूं की फसल को पानी देने के लिए गया। इसी दौरान दिनेश तार फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। मर्ग जांच के दौरान मिले साक्ष्य और गवाहों के आधार पर पुलिस ने आरोपी खेत मालिक तखत सींग के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा 304 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। बता दें बीते दिनों जिले के ही जैसीनगर थाना अंतर्गत खेत की तार फेंसिंग को पार करते समय एक दादी और पोती की करंट लगने से मौत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here