सागर में चोरो के हौसले बुलंद, मंदिर की तिजोरी ले भागे चोर, खेत मे पड़ी मिली तिजोरी

0

सागर में चोरो के हौसले बुलंद, मंदिर की तिजोरी ले भागे चोर

सागर। चोरो के हौसले लगातार बुलंद होंगे नजर आ रहे हैं जिले में, बीते दिनों मोतीनगर थानांतर्गत एक पुलिस के एएसआई के घर ताले टूटे इसके पहले मकरोनिया इलाके में पुलिस आवास के ताले टूटे और अब बंडा थानांतर्गत ग्राम दलपतपुर में जैन मंदिर में चोरों ने सेंध लगाई। चोर मंदिर में रखी दानपेटी लेकर भागे है। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार दलपतपुर में स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घुसे और मंदिर में रखी दानपेटी ले गए। सुबह मंदिर के पुजारी पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा था । दानपेटी गायब थी। उन्होंने समाज के वरिष्ठ लोगों को सूचना दी। जिसके बाद वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने वारदातस्थल पर जांच करते हुए आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं डॉग स्क्वॉड से आसपास के इलाके में सर्चिंग की गई। तभी एक खेत में मंदिर की दानपेटी खाली पड़ी मिली है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here