SAGAR: अंधी रफ्तार दौड़ रहे ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मामला दर्ज

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंद दिया। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नीलेश पुत्र रतिराम अहिरवार उम्र 19 साल निवासी संतोषपुरा वार्ड 6 जनवरी को अपने काम से जा रहा था। तभी मोतीनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने नीलेश को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नीलेश गंभीर घायल हुआ। घटना देख आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ad 1

सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था।मर्ग जांच करते हुए पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के बयान लिए। बयानों ने उन्होंने बताया कि टैक्टर क्रमांक एमपी 34 एए 0866 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मृतक नीलेश अहिरवार को टक्कर मारी थी। दुर्घटना में आई चोटों के कारण नीलेश की मौत हो गई। जांच में मिले साक्ष्य और बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए समेत अन्य धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here