भाजयुमो के खिलते कमल अभियान के तहत जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल पहुँचे बंडा और शाहगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा के खिलते कमल अभियान के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने किया बंडा और शाहगढ़ मंडल का प्रवास

Ad 1

सामाजिक आर्थिक एवं संस्कृति क्षेत्रों में युवा नेतृत्व का विकास करना सरकार का मूल उद्देश्य – यश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष

सागर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आव्हान पर खिलते कमल अभियान का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने बंडा मंडल और शाहगढ़ मंडल में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने खिलते कमल अभियान के तहत युवाओं को संवाद करते हुए उनसे सुझावों पर भी चर्चा की।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि युवा ही समाज, राज्य एवं देश के निर्माता हैं। इसी के चलते प्रदेश की माननीय शिवराज सिंह चौहान की सरकार भी युवाओं के साथ अब नीति तैयार कर रही है। ताकि प्रदेश के विकास में और भी गति मिल सके। इसलिए आप सभी के विचार और सुझाव आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आप भी अपने सुझाव देकर प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान दें सकेते हैं , क्योंकि विभिन्न सामाजिक आर्थिक एवं संस्कृति क्षेत्रों में युवा नेतृत्व का विकास करना सरकार का मूल उद्देश्य हैं। भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि माननीय शिवराज सिंह चौहान का लक्ष्य कि प्रदेश में ऐसा वातावरण का निर्माण हो। जहां प्रत्येक युवा अपनी योग्यता को निखारते हुए आवश्यक कौशल अर्जित कर सके तथा आर्थिक रूप से भी सशक्त हो सके। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा और भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here