दिग्विजय सिंह साइबेरियन पक्षी की तरह, 3-4 माह के दौरे फिर गायब, वह और उनके भाई आये हम मंत्रियों की सीटों से लड़ ले चुनाव- परिवहन मंत्री राजपूत

0

सागर। सागर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दौरे से चूनावी सरगर्मी और राजनीतिक गर्माहट देखने को मिल रही है। दिग्विजय सिंह ने खुरई से चुनाव लड़ने की बात कही तो पटवार करते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि दिग्गी से मैं कहना चाहूंगा कि वे रहली से चुनाव लड़ें। भाई लक्ष्मण सिंह को खुरई से लड़वाएं और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह को मेरे खिलाफ सुरखी से चुनाव लड़ाएं। क्योंकि कांग्रेस में जो अच्छे कार्यकर्ता थे वो चले गए। इसलिए वो आएं और चुनाव लड़ें। मंत्री राजपूत ने दिग्गी को साइबेरियन पक्षी की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह जो अभी दौरा कर रहे हैं, ये साइबेरियन पक्षी की तरह हैं, जो तीन-चार महीने के लिए आते हैं। ऐसे ही कांग्रेस नेताओं को चुनाव के साल में कार्यकर्ता याद आते हैं।

लेकिन उस कार्यकर्ता का सम्मान, स्वामिभान, कीमत साढ़े चार साल तक नहीं की जाती है। इन दौरों से कुछ होने वाला नहीं है। यह सिर्फ समय पास किया जा रहा है। मंत्री राजपूत ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह ने रहली पर अभी फोकस नहीं किया है। क्योंकि सीएम रहते हुए उन्होंने 10 साल पूरा फोकस रहली पर किया गोपाल भार्गव तब भी चुनाव जीतते रहे और आज भी जीत रहे हैं। सीएम रहते हुए कुछ नहीं कर पाए, अब तो वे पूर्व मुख्यमंत्री हैं, अब भी कुछ नहीं कर पाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चुनावी मौसमी सफर पर निकले हैं। उनका पार्टी से पेट भर गया है। तमाम पद मिल गए, इसीलिए अब विचरण कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here