संत नामदेव जी की जन्मजयंती पर निकली शोभायात्रा, सेवादल ने भी किया स्वागत

संत नामदेव जी की जन्मजयंती पर निकली शोभायात्रा का सेवादल ने किया भव्य स्वागत
सागर।।संत नामदेव जी की 752वीं जन्मजयंती के पावन पर्व पर संपूर्ण नामदेव समाज ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा का तीनबत्ती पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा पर सेवादल परिवार द्वारा पुष्प वर्षा की गयी और पूर्ण भक्ति भाव से संत नामदेव जी की झांकी का पूजा पाठ किया।
इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा।
स्वागतकर्ताओ में सेवादल के यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष सागर साहू,प्रीतम यादव,नितिन पचौरी,लल्ला यादव,अन्नू घोषी,अंकुर यादव,फहीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here