सुरखी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे धनोरा को पद से हटाया गया, स्थानीय प्रत्याशी की माँग कर रहे हैं राजकुमार धनोरा

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष को पद से हटाया गया
▪️ सुरखी विस में सक्रिय हो रहे है राजकुमार धनोरा
▪️ स्थानीय विधायक की माँग जोर पकड़ रही हैं!
▪️ घबराएं नेताओ ने पद से हटा दिया !

सागर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह ने सागर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह धनोरा को अनुशासनहीनता के चलते पद से हटा दिया है आपको बता दें कि राजकुमार सिंह धनोरा भाजपा से सुरखी विधानसभा में स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर नवरात्रि में जलंधर स्थित ज्वाला देवी मंदिर से जन जागरण यात्रा शुरू की थी इसके साथ ही वह लगातार सोशल मीडिया पर वर्तमान सूरखी विधायक व मंत्री के खिलाफ टिप्पणी भी कर रहे थे।

इस बात की शिकायत भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के पास पहुंचने पर शीर्ष नेताओं के निर्देश पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सहने राजकुमार से धनोरा को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया है। आपको बता दें कि राजकुमार सिंह धनोरा नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिव्या अशोक सिंह बामोरा और वर्तमान सांसद राजबहादुर सिंह के नजदीकी रिश्तेदार है।
राजकुमार धनोरा से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि सुरखी विधानसभा के लोगो की मनसा के मुताबिक ही में काम कर रहा हूँ लोगो ने माना हैं कि स्थानीय प्रत्याशी की मांग और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भाई भतीजावाद की राजनीति से मुक्ति का अभियान चलाया हैं, क्षेत्र के भी ठीक हाल नही और कुछ नेताओं के सारे भाई भतीजे रिश्तेदार जनप्रतिनिधि और ठेकेदार हैं ,गांव गरीब किसान के लिए अब तक कोई ठोस काम नही हुआ क्षेत्र में।
बहरहाल बता दें पिछले उपचुनाव में सुरखी विधानसभा के चुनाव में राजकुमार धनोरा और उनकी टीम ने भाजपा के समर्थन में पुरजोर प्रचार किया था और प्रत्याशी रहें वर्तमान के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अच्छे खासे मतों से जीते थे ।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top