महापौर,कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और निगम आयुक्त ने किया लेहदरा नाका विसर्जन स्थल का निरीक्षण, यह रहेंगी सुविधाएं

0

महापौर,कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और निगम आयुक्त ने किया लेहदरा नाका विसर्जन स्थल का निरीक्षण

सागर। शहर में 10 दिनों से चले आ रहे गणेश उत्सव के बाद गणेश विसर्जन हेतु महापौर श्रीमती संगीता तिवारी कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल ने भोपाल रोड स्थित लेहदरानाका बड़ी नदी विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर एवं आवश्यक निर्देश दिए। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि राजस्व अधिकारियों नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों पुलिस और को 9 सितंबर के प्रातः काल से ही ड्यूटी पर लगा कर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से चिकित्सा व्यवस्था हेतु एंबुलेंस, डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर दीपक आर्य ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर सुरक्षा एवं प्रकाश की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थल पर गोताखोर एवं नाव की भी व्यवस्था की जावे। उन्होंने भोपाल रोड को एक तरफ से बंद कर बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था लगाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को प्रातः काल से ही सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे, जो कि गणेश विसर्जन समाप्ति तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि भोपाल रोड पर आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए लेहदरा बाईपास पर यातायात पुलिस की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here