कमजोर परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्य शिक्षकों को मिलेंगे नोटिस अपर संचालक

दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश देकर उनको मुख्यधारा में जोड़ें कमजोर परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्य शिक्षकों को मिलेंगे नोटिस अपर संचालक श्रीमती सेतिया सामग्र शिक्षा मिशन की संभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

खबर गजेंद्र ठाकुर✍️
सागर 17 अगस्त 2022 दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश देकर उनको मुख्यधारा में जोड़ें एवं कमजोर परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्य शिक्षकों को नोटिस जारी करे उक्त निर्देश अपर मिशन संचालक समग्र शिक्षा भोपाल मनीषा सेतिया ने संभाग की समीक्षा बैठक दिए। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत मुख्य योजनाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कमिश्नर कार्यालय सागर के सभाकक्ष में किया गया। बैठक में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से अपर परियोजना संचालक मनीषा सेतिया, अपर संचालक राजीव तोमर, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर मनीष वर्मा द्वारा संभाग अंतर्गत समस्त 6 जिलों की स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।  समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत अप्रारंभ,अपूर्ण,टेकओवर हेतु शेष कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें मुख्य रूप से पन्ना एवं सागर जिले के निर्माण कार्यों की धीमी गति होने से अधिकारियों द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु पी.आई.यू.के अधिकारियों, ए. डी. पी.सी. व डी. ई.ओ. निर्देशित किया गया। अपर परियोजना संचालक मनीषा सेतिया ने कहा कि जिस निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलती है केवल उसी कार्य को कराया जावे इसके अतिरिक्त अन्य कार्य न कराया जावे।
टीकमगढ़ के ए. डी. पी.सी. (आरएमएसए) के अस्वस्थ होने के चलते उनके उपस्थित होने तक सहायक संचालक को ए. डी. पी.सी.का प्रभार देने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ को संयुक्त संचालक  द्वारा  निर्देशित किया गया।
श्री राजीव तोमर द्वारा विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा की सभी ट्रेडों में लक्ष्य अनुसार नामांकन करने एवं छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार व्यावसायिक विषय चुनने देने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा इस प्रकार प्रदान की जावे की छात्रों में व्यावसायिक एवं व्यवहारिक कौशल विकसित हो सकें केवल छात्र रट कर परीक्षा पास कर आगे बढ़ जावे ऐसा न हो।संभागीय व्यावसायिक समन्वयक व जिला व्यावसायिक समन्वयकों को निरंतर व्यावसायिक शिक्षा वाले विद्यालयों के स्थल निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करते हुए अनिवार्य रूप से शासकीय विद्यालयों में प्रवेश देते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जावे किसी भी दिव्यांग छात्र को प्रवेश देने से किसी भी विद्यालय द्वारा मना न किया जावे। बैठक में समग्र पोर्टल पर विद्यालयों में प्रवेशित शतप्रतिशत छात्रों की नामांकन/मेपिंग को 3 दिवस में पूर्ण करने हेतु संभाग के समस्त जिलो के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया।
श्री एम.एल.जैन यू.डाइस समन्वयक ने आई.टी.सेल समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय में टेबलेट प्रदान किए गए है इन टेबलेट के द्वारा समग्र पोर्टल पर मेपिंग का कार्य करने हेतु विद्यालयों के 1-1 शिक्षक को प्रशिक्षित करे।

संयुक्त संचालक ने कहा कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी पाठ्यपुस्तक वितरण की प्रतिदिन मोनिटरिंग करें व जो बच्चे रह गए है उन्हें समय पर वितरित करें, समय-सीमा में ब्रिज कोर्स का अभ्यास करा कर विमर्श पोर्टल पर एंट्री करावें, जिन विद्यालयों के परीक्षा परिणाम अच्छे आये हैं उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु प्रशस्ति पत्र दें एवं जिनका परीक्षा परिणाम कम आया है उन्हें शोकाज नोटिस देवें।
समीक्षा बैठक की व्यवस्थाएं उप संचालक प्राचीश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी सागर अखलेश पाठक, ए. डी. पी.सी.गिरीश मिश्रा, सहायक संचालक अरविंद जैन, संभागीय समन्वयक(व्यावसायिक) शिवेंद्र बंसल, संभागीय समन्वयक (आई.टी.) शुभम तिवारी द्वारा की गईं।
बैठक के अंत मे सहायक संचालक डॉ. आशुतोष गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया। बैठक में संभाग के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, ए.पी.सी.,आई.टी.समन्वयक, वी.टी.सी. उपस्थित थे।

Scroll to Top