इशिता,अंशिका ने 12वीं की परीक्षा में मारी बाजी मंत्री गोपाल भार्गव, कलेक्टर ने दी बधाई

इशिता, अंशिका ने 12वीं की परीक्षा में मारी बाजी मंत्री गोपाल भार्गव, कलेक्टर ने दी बधाई

सागर 29 अपै्रल 2022 इशिता दुबे ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कला संकाय से प्रदेश में प्रवीणय सूची में स्थान प्राप्त किया। इशिता एवं अंशिका की इस उपलब्धि पर रहली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, सागर कलेक्टर दीपक आर्य , संयुक्त संचालक सागर संभाग मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ठाकुर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी इन्दू नाथ तिवारी ने बधाई दी है। सभी ने दोनो तेजस्वी बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।

Ad 1

कुमारी इशिता सागर जिले के रहली विकासखंड की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, रहली की छात्रा हैं।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्या श्रीमती अरुणा शास्त्री ने बताया कि इशिता ने लगातार मेहनत करके ना केवल शाला का बल्कि संपूर्ण जिले का नाम रोशन किया है। इशिता सिविल सेवा में जाना चाहती हैं।

उन्होंने बताया कि इशिता की मां श्रीमती साक्षी दुबे सहायक अध्यापक के पद पर पटना बुजुर्ग में पदस्थ हैं और उनके पिता जी आनंद दुबे कृषक हैं। इशिता की एक छोटी बहन भी है।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी इन्दु नाथ तिवारी ने बताया कि रहली विकासखंड के लिए गौरव की बात है कि रहली की छात्रा ने संपूर्ण प्रदेश में यह स्थान प्राप्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here