वार्ड-वार्ड पहुँचे नेता तीसरे दिन काँग्रेस की जागरण यात्रा बड़ा बाजार क्षेत्र में हुई सम्पन्न,

0

वार्ड-वार्ड पहुँचे नेता तीसरे दिन काँग्रेस की जागरण यात्रा बड़ा बाजार क्षेत्र में हुई सम्पन्न,
सागर- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस और जिला शहर सेवादल ने आज बड़ा बाजार क्षेत्र में नरयावली नाका वार्ड,वल्लभनगर वार्ड,इतवारी वार्ड,गांधी चौक वार्ड से होकर सराफा बाजार मोहन नगर वार्ड होती हुई पदयात्रा पुनः रामबाग मंदिर प्रांगण नरयावली नाका वार्ड पर संपन्न हुई।

देश और प्रदेश मे जन विरोधी भाजपा सरकार के कुशासन,बढती मंहगाई,महिलाओं पर बढते अत्याचारों के खिलाफ इस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तीसरे दिन आज जिला शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व मे यह पदयात्रा निकाली गयी इस दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने भाजपा के राज में बढती मंहगाई और भष्ट्राचार के खिलाफ अगले चुनाव में इस भाजपा की जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने का संकल्प दिलाया ।
यात्रा के दौरान जनमानस का उत्साह देखने लायक था।
यात्रा के दौरान विभिन्न तिराहों पर सुरेंद्र सुहाने,विजय साहू,रमाकांत यादव,अंकलेश्वर दुबे,आशीष ज्योतिषी, राहुल चौबे,रामकुमार पचौरी और प्रदीप पांडे आदि ने संबोधित किया। यात्रा का संचालन द्वारका चौधरी और समापन पर आभार नितिन पचौरी ने माना।
पदयात्रा के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,अमित दुबे रामजी,मुकुल पुरोहित,प्रदीप गुप्ता,गोवर्धन रैकवार,महिला अध्यक्ष प्रमिला सिंह,रजिया खान,जीत्तू रोहण,महेश जाटव,विनोद सोनी,चैतन्य पांडे,हेमकुमारी पटैल,दीनदयाल तिवारी,शरद पुरोहित,अतुल नेमा,फिरदौस कुरैशी,अभिषेक पाठक,कल्लू पटैल,जीतेंद्र चौधरी,आनंद हैला,प्रीतम यादव,बृजेंद नगरिया,अरविंद घोषी,मोंटी यादव,जयदीप यादव,सनातन कटारे,रवि सोनी,दास रैकवार,मिथुन घारू,ओमप्रकाश पंडा,वसीम खान,राहुल व्यास, राजपूत,शहबाज खान,धर्मेंद चौधरी,लल्ला यादव,गुड्डू गुरू महेश दुबे हर्ष सैनी संतोष सेन ,पुष्पा रैकवार,गीताअहिरवार,मीरा,उमा चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here