कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग की कार्यवाही मिट्टी का अवैध परिवहन पर 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली 1 लोडिंग 407 वाहन जब्त

0

सागर – मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए कल दोपहर में 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 लोडिंग 407 वाहन को जब्त किया गया, कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी अनीत पंड्या के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने मामलें की जाँच की खनिज निरीक्षक राजेश गंगेले ने बताया कि अवैध तरीके से मिट्टी का परिवहन करते पाए गए वाहनों पर कार्यवाही की गई हैं जिसमें नरयावली थाना क्षेत्र में 3, मोतीनगर थाना क्षेत्र में 1 और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 5 टैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया है आगे बताया गया कि खनिज विभाग को जल संसाधन विभाग के शिकायत मिली थी कि कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालक कड़ान परियोजना से मिट्टी लेकर आ रहा हैं जिसका इस्तेमाल ईट भट्टों के में किया जा रहा हैं जबकि मिट्टी लाने से पहले खनिज विभाग से इंसकी कोई अनुमति नहीं ली गई इसके आधार पर शनिवार को यह जांच की गई। जिसमें 8 ट्रैक्टर- ट्रॉली व एक 407 सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here