महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल पिंक बाजार का विधायक शैलेंद्र जैन ने किया शुभारंभ
सागर। तिली रोड स्थित अटल पार्क में शुक्रवार को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तीन दिवसीय पिंक बाजार का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक माननीय शैलेंद्र जैन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने की। पिंक बाजार को महिलाओं ने मिलकर महिलाओं के लिए सजाया है। इसमें महिला स्व सहायता समूह, सड़क किनारे दीए बेचने वाली महिलाएं और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को निशुल्क स्टाल दिए गए हैं। यह बाज़ार 31 अक्टूबर तक दोपहर 2 से रात 9 बजे तक सजेगा। पहले दिन शुक्रवार को विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े, सुधा मलैया, स्वास्थ विभाग की संयुक्त संचालक डॉ नीना गिडियन, सिविल सर्जन डॉक्टर ज्योति चौहान, प्रतिभा अनिल तिवारी आदि मौजूद थीं।
कार्यक्रम का आगाज ग्वालियर से आईं नेहा शुक्ला की भरतनाट्यम की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद सागर की रजनी दुबे ने कत्थक और गीत बंसल ने सेक्सोफोन पर आरती की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन ने इस अवसर पर पिंक सागर क्लब को बधाई देते हुए कहा कि बाजार में महिला समूह और सड़क पर दीए बेचने वाली महिलाओं को निशुल्क स्थान देना एक अच्छी पहल है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से आत्मनिर्भर भारत को एक नई गति मिलेगी और हम आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश और आत्म निर्भर सागर भी बना सकेंगे।
कार्यक्रम को कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेशन नीलिमा गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहां की मुझे अभी सागर में आए हुए 1 माह ही हुआ है और सागर के लोगों का सागर शहर के विकास और आत्मनिर्भरता की ओर जो सक्रिय योगदान है इसे देखकर मुझे बहुत खुशी होती है कुछ दिन पूर्व मुझे एक पिंक सागर ग्रुप में जोड़ा गया तब मुझे उत्सुकता हुई ग्रुप को जानने की तब मैंने देखा ऐसी बहुत सी पिंकी ग्रुप में जुड़ी हुई है जिन्होंने सागर को बदलने के लिए कुछ ना कुछ प्रयास किया है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन महिलाओं के उत्थान के लिए बेहद आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
ख़ास ख़बरें
- 19 / 09 : कांग्रेस पूरे देश सें पांच करोड़ हस्ताक्षर एकत्र क़र जनादेश के रूप में चुनाव आयोग एवं राष्ट्रपति को सौपा जाएगा- भूपेंद्र मुहांसा
- 19 / 09 : वनों में स्थित आस्था स्थलों को किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 19 / 09 : सागर। भ्रष्टाचार की मालकिन प्राचार्या: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आर्थिक लूट एवं तानाशाही का खेल- विद्यार्थी परिषद
- 19 / 09 : शासन द्वारा विद्यार्थियों को कौशल तथा उनकी दक्षता संवर्धन के लिए निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है- डा ए सी जैन
- 19 / 09 : सागर में हाईवे पर फौजी ढाबे से अवैध शराब जब्त, संचालक फरार
SAGAR: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल अटल पार्क में पिंक बाजार का विधायक शैलेंद्र जैन ने किया शुभारंभ

KhabarKaAsar.com
Some Other News