लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने किया प्रदर्शन
सागर-
लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर आज शहर कांग्रेस सेवादल ने गांधी प्रतिमा,सब्जी मंडी,तिलकगंज वार्ड पर शांतिपूर्ण धरना दिया और मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिये मौन रखा।
कार्यक्रम में सेवादल परिवार ने पीडित परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान करने की मांग की और केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
कार्यक्रम को सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, गोवर्धन रैकवार, विजय साहू,महेश जाटव,अतुल नेमा,राजा सेन,फिरदौश कुरैशी ने संबोधित किया।शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि भाजपा सरकारों को आम जन और किसानों की चिंता ही नही है ,म.प्र.के मंदसौर और उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना एक सी है मंदसौर में भाजपा सरकार ने पुलिस के कंधे पर बंदूक रखकर गरीब किसानों की छाती झलनी कर दी और लखीमपुर खीरी में मंत्री पुत्र ने गाडी ही किसानों पर चढा दी। कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।
तत्पश्चात सेवादल ने युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित तीन मढिया पर यूपी की योगी सरकार के पुतला दहन में अपनी भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिये मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी गयी।
कार्यक्रम में प्रदीप गुप्ता पप्पू,जिलाध्यक्ष युकां राहुल चौबे,महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान,हरिशचंद सोनवार,नितिन पचौरी,आनंद हैला,कल्लू पटैल,मिथुन घारू,वसीम खान,गब्बर पठान,शाहबाज कुरैशी,अभिषेक पाठक,आरिफ नेता,श्रीदास रैकवार,जयपाल अहिरवार,देवेन्द्र वाल्मीकि,मयंक सेन,पवन घोषी,मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हमे भेजे वाट्सप पर खबर- 9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here