BMC: विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान साथ ही दी डॉ सर्वेश जैन ने लाभकारी जानकारी

वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान कर विश्व एनेस्थीसिया दिवस मनाया गया

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3D16L0FSYug[/embedyt]
सागर। आज दिनांक 16 अक्टूबर को विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुभाष सिंघई, डॉक्टर उषा सैनी, डॉक्टर अरुण दवे, डॉक्टर ममता तिमोरी, डॉक्टर राजोरिया एवं डॉ स्वर्ण लता खन्ना का सम्मान किया गया .
इस अवसर पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आर एस वर्मा एवं जबलपुर से आए राज्यस्तरिय सचिव डॉ ललित पांडे ने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी.
आज ही राज्यस्तरिय एनेस्थीसिया कांफ्रेंस का पहला दिन था जिसमें प्रातः काल के सत्र में विभिन्न विषयों पर देश विदेश के शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण परीक्षण दिया.
दोपहर के सत्र में 80 से अधिक विभिन्न स्नातकोत्तर एवं कनिष्ठ चिकित्सकों ने अपने शोध प्रस्तुत किए .
अंत में ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉक्टर सर्वेश जैन ने विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप छात्रवृत्ति दी ।

गजेंद्र ठाकुर की खबर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here