कोविड-19 के कार्यो में लापरवाही बतरने पर प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक निलंबित

कोविड-19 के कार्यो में लापरवाही बतरने पर प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक निलंबित

सागर­

नगर निगम आयुक्त आर.पी.अहिरवार द्वारा कोविड-19 जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण आशुतोष सोलंकी प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक जोन क्रमांक 8 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

27 मई को कलेक्टर दीपकसिंह के द्वारा जोन क्रमंाक 8 अंतर्गत बाघराज वार्ड का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के तहत् जो कंटेनमेंट बनाये गये है वे सही तरीके से नहीं बनाये गये है और ना ही इनकी माॅनीटियरिंग की गई जो इस कार्य के प्रति घोर लापरवाही है इसी को देखते हुये आशुतोष सोलंकी प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक जोन क्रमांक 8 को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये जोन का प्रभार शशांक रावत स्वच्छता निरीक्षक को अपने-अपने कार्यो के साथ-साथ संपादित करने हेतु आदेशित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here