सागर// स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से बनाएं दीपावली पूजन सामग्री कलेक्टर दीपक सिंह को भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती अमिता सिंह द्वारा महिलाओं के लिए पूजन सामग्री की राशि एवं मिष्ठान वितरित किए गए।
हरीश दुबे ने बताया कि सन्मति संकुल संस्तरीय संगठन सिद्धि समूह सरस्वती समूह विश्वास समूह एवं विशेष समूह की महिलाएं आंजना पटेल भारती पटेल लक्ष्मी पटेल गेंदा रानी गुड्डी बाई एवं गायत्री प्रजापति द्वारा कलेक्टर दीपक सिंह एवं उनके परिवार जन एवं जिला पंचायत सीईओ एवं उनकी परिवार जन को दीपावली पर उपयोग की जाने वाली पूजन सामग्री थाली जिसकी कीमत रूपये 501 विक्रय हेतु तय की गई है को सौंपी गई। कलेक्टर दीपक सिंह ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनको प्रत्येक विकासखंड में एक दुकान प्रदान की जावेगी जिससे वो अपना सामग्री विक्रय का कार्य आसानी से कर सकेंगे कलेक्टर दीपक सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती अमृता सिंह ने महिला स्व सहायता समूहों से उनकी अन्य उत्पादों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की कलेक्टर दीपक सिंह के परिजन को पूजन सामग्री सौंपने के पश्चात आजीविका मिशन के परियोजना समन्वयक हरीश दुबे के साथ समस्त महिलाएं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इच्छित गढ़पाले के पास पहुंची जहां उन्होंने श्री गण पाले के परिजन को पूजन सामग्री भेंट की जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गढ़पाले की मां श्रीमती आशा गढ़वाले ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को पूजन सामग्री विक्रय की कीमत रूपये 501 एवं मिष्ठान देकर शुभकामनाएं दी। आजीविका मिशन के परियोजना समन्वयक हरीश दुबे ने बताया कि पूजन सामग्री की थाली में कुल 15 प्रकार की सामग्री प्रदान की जा रही है। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए समस्त नामों से अपील की है कि इस दीपावली एवं सहायता समूह की महिलाओं की पूजन सामग्री की थाली के साथ मनाएं।
ख़ास ख़बरें
- 13 / 09 : पत्रकार समूह बीमा की अंतिम तारीख बढ़ी, प्रीमियम में भी राहत, बोले CM डॉ यादव
- 13 / 09 : अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर सील
- 13 / 09 : सागर जिले का गौरव ऋषभ अवस्थी ने MPPSC परीक्षा 2024 में हासिल किया द्वितीय स्थान
- 13 / 09 : सागर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर ₹1 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए
- 13 / 09 : सागर: बड़ी मात्रा में अबकारी ने पकड़ी अवैध शराब
स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से बनाएं दीपावली पूजन सामग्री कलेक्टर को की गई भेंट

KhabarKaAsar.com
Some Other News