Thursday, January 22, 2026

अब तक हजारों निराश्रितो को उपलब्ध हुआ ताजा भोजन लगातार 68 दिन से जारी सागर जिला प्रशासन की सरोकर योजना

Published on

शहर के विभिन्न स्थानों पर सरोकर योजना के तहत जरूरतमंदों को किए जा रहे भोजन एवं राशन के पैकेट वितरित लगातार 68 दिन से जारी
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिले में धारा 144 को लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सरोकार योजना अंतर्गत गरीब, निर्धन, बेसहारा, जरूरतमंद, व्यक्तियों को भोजन के पैकेट एवं राशन के पैकेट शहर के विभिन्न स्थानों पर वितरित किए जा रहे हैं।
उक्त स्थानों पर भोजन वितरण एवं राशन वितरण का कार्य पूर्णता निशुल्क समाजसेवी संस्थाओं एवं विभिन्न समितियों से प्राप्त कर वितरित किया जा रहा है। सभी जागरूक लोगो से अनुरोध है कि यदि आपके आसपास ऐसा कोई व्यक्ति जिसे लॉक डाउन के समय वास्तव में भोजन नही मिल रहा है, तो मोबाइल नंबर 8839487039 पर इसकी जानकारी भेज दें हमारी सरोकार टीम उसे वही पैकेट उपलब्ध कराएगी। उक्त वितरण का कार्य डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के निर्देशन में दल के समन्वयक श्री संजय श्रीवास्तव, मयंक नेमा, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजय दादर, लोकमान चैधरी बीआरसी सागर, नीरज श्रीवास्तव, अनुभव श्रीवास सहित अन्य सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है। उक्त वितरण लाॅकडाउन दिनांक 23 मार्च 2020 से कल दिनांक 27 मई 2020 को लगातार 67वें दिन जारी रहा यह कार्य आज दिनांक 28 मई  2020 को 68वें दिन भी जारी रहेगा।

गजेंद्र ठाकुर की ग्राउंड रिपोर्ट-9302303212(समाचार के लिए संपर्क)

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!