Sunday, January 18, 2026

निश्चित आबादी पर फ़ीवर(बुखार)क्लीनिक होंगे शुरू कलेक्टर दीपक सिंह ने अधिकारियों की बैठक दी जानकारी

Published on

सभी विकासखण्डों में फीवर क्लीनिक्स प्रारंभ करायें-कलेक्टर
सागर 29 मई 2020/कलेक्टर दीपक सिंह ने कलेक्टर चैम्बर में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना मरीजों को अच्छे से अच्छा ईलाज हो जिससे वे शीघ्र स्वस्थ्य हो। संक्रमण रोकने के लिये सभी आवष्यक कदम उठाये जायें। उन्होंने विकासखण्ड स्तर पर फीवर क्लीनिक प्रारंभ करने के निर्देष दिये। क्लीनिक में सभी आवष्यक व्यवस्थाएं हो ताकि मरीजों की प्रारंभिक स्तर पर भी स्वास्थ्य जांच हो सके। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में भी 50 हजार से 1 लाख की आबादी पर फीवर क्लीनिक प्रारंभ करने के निर्देष दिये। फीवर क्लीनिक पर जाकर कोई भी व्यक्ति जिसे सर्दी, जुकाम, फ्लू आदि के लक्षण दिखाई देते हैं, अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकेगा। फीवर क्लीनिक में उसके स्वास्थ्य की जाँच कर लक्षणों के आधार पर उसे कोविड केयर सेंटर आदि में भेजा जा सकेगा। उन्होंने चलित वाहनों के माध्यम से कोरोना सेम्पिल कलेक्षन करने के लिये कहा।
बैठक में कलेक्टर ने कोरोना से मृत्यु के एक-एक प्रकरण में डिटेल एनालिसिस रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने निजी अस्पताल प्रारंभ किये जाने के निर्देष भी दिये। ये निजी अस्पताल गैर कोरोना मरीजों का ईलाज कर सकेंगे। यदि इन्हें कोई मरीज संदिग्ध लगता है तो उसे मेडीकल कॉलेज या अन्य शासकीय चिकित्सालय को रेफर कर सकेंगे। बैठक में नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, जिला पंचातय सीईओ श्री इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर अखिलेष जैन, बीएमसी के डीन डा. जीएस पटेल, संयुक्त कलेक्टर आदित्य शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  आईएस ठाकुर, सिविल सर्जन डा. व्ही के तोमर, डा. मनीष जैन, आरआरटी के नोडल अधिकारी  रत्नेष भदोरिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest articles

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

More like this

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!