Sunday, January 18, 2026

महिला विरुद्ध अपराधों पर IG सख़्त आज ली मैराथन बैठक

Published on

महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरतने एवं उनमें कमी लाने आईजी योगेश देशमुख द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं शहर में संचालित एनजीओ के पदाधिकारियों की बैठक ली गई।

भोपाल- -/महिला विरुद्ध अपराधों के आज आईजी योकेश देशमुख द्वारा बैठक में थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरते एवं विवेचना में पारदर्शिता लाएं।
शहर की झुग्गी बस्तियों में जाकर आमजन से संवाद कर एवं उनमें जागरूकता लाएं, जिससे महिला अपराधों पर नियंत्रण किया जा सकें।
आईजी श्री देशमुख ने कहा कि पुलिस और समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से शहर की सभी झुग्गी बस्तियों को चिन्हित कर वहां जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं, बालिकाओं एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें शिक्षित व जागरूक करने हेतु कार्य करेंगे। प्रत्येक बस्तियों में एक-एक पुलिस कर्मी को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। जो कि समय-समय पर बस्ती में जाकर लोगों की समस्या सुनेंगे। लोगो की समिति बनाकर समस्या व झगडे आदि सुलझाएंगे। रहवासियों को फोन नम्बर दिए जाएंगे। साथ ही जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
आम जनता से अपिल है कि पुलिस का सहयोग करें, पुलिस जनता के साथ है, पुलिस निरंतर प्रयासरत है। आमजन के सहयोग से निश्चित ही अपराधियों पर लगाम लगाकर अपराध को रोक सकते है।
उक्त बैठक में चाईल्ड लाइन डायरेक्टर श्रीमती अर्चना सहाय, आरम्भ संस्था श्री अमरजीत सिंह, हिफाजत संस्था, मुस्कान आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पुलिस के साथ संयुक रूप से कार्यवाही कर आमजन को जागरूक करने आदि सुझाव/बातें रखी।

ख़बर का असर के लिए भोपाल संवाददाता

Latest articles

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

More like this

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!