मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर का महापौर निवास पर स्वागत, नई जिम्मेदारी पर मिली शुभकामनाएं

By: गजेंद्र ठाकुर•
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर का महापौर निवास पर स्वागत, नई जिम्मेदारी पर मिली शुभकामनाएं
Sponsor Ad

सागर। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने शनिवार को महापौर निवास पहुंचकर महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं डॉ. सुशील तिवारी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. सुशील तिवारी ने राठौर परिवार के साथ चार पीढ़ियों से चले आ रहे पारिवारिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने स्व. दुलीचंद राठौर, उनके पुत्र स्व. हरनाम सिंह राठौर (पूर्व विधायक), उनके पुत्र हरवंश सिंह राठौर (पूर्व विधायक) और अब चौथी पीढ़ी के जसवंत सिंह राठौर के साथ संबंधों को आत्मीयता और अपनत्व का प्रतीक बताया।

महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि जसवंत सिंह राठौर युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का कार्य करेंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भी जसवंत सिंह राठौर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता से युवा मोर्चा को मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर सूर्यांश तिवारी, शुभम नामदेव, नमन चौबे, आदर्श टिंकू साहू, शुभम सागर, देवाशीष दुबे, कमलेन्द्र जाटव, रत्नेश जाटव, स्वराज उपाध्याय, सोनिल पाठक, संचित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।