मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सिक्युरिटी गार्ड का युवती ने बनाया अश्लील वीडियो तो उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी बनाई

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सिक्युरिटी गार्ड का युवती ने बनाया अश्लील वीडियो तो उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी बनाई
विज्ञापन

सिक्युरिटी गार्ड का युवती ने बनाया अश्लील वीडियो तो उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी बनाई

उज्जैन। महाकाल मंदिर में सिक्युरिटी गार्ड का एक युवती ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की मांग करने लगी। रुपये नहीं होने के कारण सिक्युरिटी गार्ड ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी बना ली। पुलिस ने माेबाइल लाेकेशन के आधार पर जीवनखेड़ी से उसे तलाश लिया। हालांकि, उसने युवती का नाम-पता व मोबाइल नंबर नहीं दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ बांड ओवर की कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा निवासी युवक महाकाल मंदिर में सिक्युरिटी गार्ड है। उसकी दोस्ती इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक युवती से हो गई थी। दोनों के बीच बात होने लगी थी। एक दिन युवती ने सिक्युरिटी गार्ड का अश्लील वीडियो बना लिया। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 हजार रुपये मांग रही थी।

ऐसे बनाई अपहरण की कहानी

सिक्युरिटी गार्ड के पास रुपये नहीं थे। इस कारण वह सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था। आधे घंटे बाद उसने अपने छोटे भाई को फोन कर कहा कि चामुंडा माता चौराहे पर उसकी बाइक टकरा गई थी। जिसके कारण कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। युवक ने भाई को बताया कि उसे छोड़ने के एवज में 25 हजार रुपये मांग रहे हैं। पुलिस ने दो घंटे में ढूंढ निकाला

युवक के भाई ने कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने युवक को दो घंटे की मशक्कत के बाद जीवनखेड़ी में तलाश लिया था। युवक ने पूछताछ में बताया कि एक युवती उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 हजार रुपये मांग रही है। पुलिस ने युवती का मोबाइल नंबर मांगा तो सिक्युरिटी गार्ड ने नहीं दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बांड भरवाया और स्वजन को सौंप दिया।

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।