मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के बाद सागर का युवक लापता, 12 सितंबर के बाद संपर्क टूटा

By: गजेंद्र ठाकुर•
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के बाद सागर का युवक लापता, 12 सितंबर के बाद संपर्क टूटा
Sponsor Ad

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के बाद सागर का युवक लापता, 12 सितंबर के बाद संपर्क टूटा

सागर। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के बाद सागर जिले के जरुआखेड़ा के पास जलंधर गांव का युवक साकेत नामदेव अचानक लापता हो गया। साकेत 1 सितंबर को वृंदावन पहुंचा था और 12 सितंबर तक परिजनों से फोन पर बातचीत भी होती रही, लेकिन इसके बाद अचानक उसका मोबाइल संपर्क बंद हो गया। करीब तीन सप्ताह बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।

परिजनों के मुताबिक साकेत वृंदावन पहुंचने के बाद बरसाना गया था। इसके बाद वह प्रेमानंद महाराज के आश्रम भी गया। शुरुआती दिनों में वह लगातार परिजनों के संपर्क में था, लेकिन 12 सितंबर के बाद अचानक बातचीत बंद हो गई। कई बार फोन लगाने के बावजूद संपर्क नहीं होने पर परिवार के लोग उसकी तलाश में मथुरा-वृंदावन पहुंचे।

परिजनों ने आश्रम सहित आसपास के इलाकों में साकेत की तलाश की और उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने वृंदावन और आसपास के क्षेत्र में साकेत की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए।

परिवार का कहना है कि काफी प्रयास के बावजूद साकेत का पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन वापस गांव लौट आए हैं। अब परिवार को उसके सुरक्षित वापस लौटने की उम्मीद है।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि साकेत नामदेव के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले तो तत्काल उसके परिजनों अथवा पुलिस को सूचना दें।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।