मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

वी क्लब प्रेरणा ने संजीवनी आश्रम में मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
वी क्लब प्रेरणा ने संजीवनी आश्रम में मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ

वी क्लब प्रेरणा ने संजीवनी आश्रम में मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ

सागर। वी क्लब सागर प्रेरणा द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ संजीवनी बाल आश्रम में मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों को वस्त्र, फल और मिठाई वितरित की गई।

क्लब अध्यक्ष वी पूनम मेवाती ने भारत छोड़ो आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम के महत्व पर प्रकाश डाला। सचिव वी सीमा गुप्ता ने कहा कि वीर सेनानियों के संघर्ष के चलते अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। कोषाध्यक्ष वी लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सभी को सदैव सजग रहना चाहिए।

इस अवसर पर आश्रम संचालिका प्रतिमा अरजरिया सहित क्लब सदस्य वी दीपाली रैकवार, वी अनीता खरे, वी मीना शर्मा, वी सुषमा दुबे, वी लीलावती देवी और वी शीतल थापा उपस्थित रहीं।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।