मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

उपचुनाव को लेकर बड़ा अपडेट: सागर में फिलहाल नहीं होंगे नगरीय निकाय चुनाव, नई तारीख बाद में होगी जारी…

By: गजेंद्र ठाकुर
उपचुनाव को लेकर बड़ा अपडेट: सागर में फिलहाल नहीं होंगे नगरीय निकाय चुनाव, नई तारीख बाद में होगी जारी…
Sponsor Ad

उपचुनाव को लेकर बड़ा अपडेट: सागर में फिलहाल नहीं होंगे नगरीय निकाय चुनाव, नई तारीख बाद में होगी जारी…

सागर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्ध) को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नवीन तिथि आगामी आदेश में पृथक से जारी की जाएगी। आयोग द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न होने की संभावना है। वर्तमान में वर्षा ऋतु एवं संभावित आपदा/राहत कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व एवं पुलिस प्रशासन राहत एवं आपदा संबंधी कार्यों में निरंतर संलग्न है। साथ ही जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति, आगामी त्यौहारों एवं वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा स्थानीय निकायों के उप-निर्वाचन कार्यक्रम को आगे बढ़ाए जाने हेतु आयोग से अनुरोध किया गया था। प्राप्त प्रस्तावों पर विचारोपरांत आयोग द्वारा  नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्ध) को आगामी आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है तथा मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 23 सहपठित नियम 11-क के अनुक्रम में उप निर्वाचन नए सिरे से री-शेड्यूल किया जाएगा।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।