मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

अज्ञात आरोपी ने पेट में चाकू घोंपकर 17 साल के किशोर की हत्या करदी 

By: Arjun Sagar
अज्ञात आरोपी ने पेट में चाकू घोंपकर 17 साल के किशोर की हत्या करदी
Sponsor Ad

अज्ञात आरोपी ने पेट में चाकू घोंपकर 17 साल के किशोर की हत्या करदी 

रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र के अस्सी फीट रोड से तिरुपति नगर जाने वाले मार्ग की एक गली में मंगलवार रात पेट में चाकू घोंपकर 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय विनोद पुत्र जगदीश पांचाल निवासी महेश नगर अस्सी फीट रोड से तिरुपति नगर की तरफ जाने वाले मार्ग पर पानी की टंकी के पास वाली गली में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। मंगलवार रात करीब 8 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। डायल 100 का दल और थाने से पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, विनोद ने केवल अपना नाम और पता बताया था, इसके आधार पर उसके स्वजन को सूचना दी गई। उसके रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है । पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया जाएगा। उसे किसने और क्यों चाकू मारा, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। इकलौता पुत्र था, माता-पिता इलाज के लिए वडोदरा गए हैं

विनोद की मां की तबीयत खराब होने पर उसके पिता उन्हें इलाज के लिए वडोदरा (गुजरात) ले गए हैं। विनोद इकलौता पुत्र था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं । वह घर से कब निकला और उसे किसने चाकू मारा देर रात तक यह पता नहीं चल पाया।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।