मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां नहीं रही, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार 

By: Arjun Sagar•
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां नहीं रही, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार
Sponsor Ad

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां नहीं रही, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार 

MP : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया नहीं रहीं। 75 साल की उम्र में उन्होंने बुधवार सुबह 9.28 बजे दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। वे दो महीने से एडमिट थीं। दो हफ्ते से हालत ज्यादा खराब थी।

राजमाता नेपाल राजघराने की राजकुमारी थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। शादी से पहले उनका नाम प्रिंसेस किरण राजलक्ष्मी था। माधव राव सिंधिया से शादी के बाद मराठी परंपरा के अनुसार उनका नाम बदला गया। वह राजमाता माधवी राजे कहलाने लगीं।

ज्योतिरादित्य के भाजपा में जाने के फैसले में दिया था साथ

मार्च 2020 में जब सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का निर्णय लिया था, उस समय पूरा परिवार उनके साथ था। बेटा और पत्नी तो उनके फैसले में साथ थे ही, पर सबसे ज्यादा सपोर्ट उनकी मां माधवी राजे सिंधिया ने किया था।

ज्योतिरादित्य कांग्रेस में पिता की विरासत छोड़कर जाने में संकोच कर रहे थे। ऐसे में माधवी राजे ने मार्गदर्शक बनकर राह दिखाई थी। इसके बाद ही ज्योतिरादित्य ने अपनी दादी विजयाराजे सिंधिया की तरह बड़ा कदम उठाया था।

राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार कल

सुबह 10 बजे: पार्थिव देह नई दिल्ली एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना की जाएगी।

सुबह 10.45 बजे: ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

सुबह 11.15 बजे: यहां से रानी महल के लिए रवानगी।

सुबह 11.45 बजे: रानी महल आगमन ।

दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तकः अंतिम दर्शन।

दोपहर 2.30 से 3 बजे तक: अंतिम यात्रा की तैयारी।

दोपहर 3.30 बजे: अंतिम यात्रा छत्री के लिए रवाना होगी।

शाम 5 बजे: छत्री में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।