मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में अनियंत्रित हुई बस पलटी, 15 यात्री घायल

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में अनियंत्रित हुई बस पलटी, 15 यात्री घायल

सागर में अनियंत्रित हुई बस पलटी, 15 यात्री घायल

सागर। गढ़ाकोटा-रहली मार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर कृषि उपज मंडी की बाउंड्रीवाल से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार 14 से अधिक यात्री घायल हुए हैं घायलों को गढ़ाकोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रुद्राक्ष ट्रेवल्स की बस दमोह से गढ़ाकोटा होते हुए रहली अनंतपुरा जा रही थी। बस गढ़ाकोटा आने के बाद रहली के लिए रवाना हुई। गढ़ाकोटा से करीब 2 किलोमीटर आगे जैसे ही कृषि मंडी के पास पहुंची तो अचानक बस अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर जब तक बस को संभाल पाता वह सड़क किनारे उतरकर कृषि उपज मंडी की बाउंड्रीवाल से टकरा गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को खिड़कियों के कांच फोड़कर बाहर निकाला गया। घटना में 14 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने गढ़ाकोटा अस्पताल में भर्ती कराया है। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना की सूचना पर भाजपा नेता अभिषेक भार्गव अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मामले में एसडीएम गोविंद दुबे, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, थाना प्रभारी रंजनीकांत दुबे ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
ड्राइवर के कारण अनियंत्रित हुई बस यात्री राहुल पटेल ने बताया कि दमोह से रहली की यात्रा कर रहा था। बस पूरी तरह से भरी थी। यात्री खड़े होकर सफर कर रहे थे। अचानक ड्राइवर कुछ करने लगा। तभी बस अनियंत्रित हुई और पलट गई। घायल यात्री जानकी ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने देवरी जा रहे थे। अचानक से बस पलट गई। लोगों ने खिड़की में हम लोगों को बाहर निकाला। घायल होने से अस्पताल में भर्ती है।

Ads1 / 4
खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।