मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

चोरी के शक में 2 युवकों को रस्सी से बांधकर दी तालिबानी सजा

By: Arjun Sagar•
चोरी के शक में 2 युवकों को रस्सी से बांधकर दी तालिबानी सजा
Sponsor Ad

चोरी के शक में 2 युवकों को रस्सी से बांधकर दी तालिबानी सजा 

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगराली जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिले के माडा थाना इलाके में दो युवकों को रस्सी से बांधकर उन्हें तालिबानी सजा दी गई. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। 

आरोप है कि बीती रात करीब 2 बजे अनिल सिंह (19) अपने साथी छत्रपाल सिंह के साथ पैदल राजाटोला पडरी में जा रहे थे… जैसे ही दोनों कुल्हई तिराहा के पास पहुंचे तो तीन चार अज्ञात लोगों ने चोर समझकर उन्हें गाली गलौज देने लगे.

मामला उजगार होने पर जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद आरोपियों ने उन्हें ले जाकर रस्सी से बांधा और लाठी डंडे से प्रहार करने लगे. किसी तरह गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि चोरी के शक में युवकों के साथ तालिबानी सजा दी गई. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान कमलेश शाह, धीरज शाह, संतोष शाह और एक अन्य गांववासी के तौर पर हुई है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

घटना का एक वीडियो भी हो रहा वायरल

आरोपियों ने इन दोनों के साथ गाली गलौज करने के बाद गांव ले जाकर रस्सी से दोनों के पैर हाथ बांध दिया और लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी. वह बचाव के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने एक न सुनी, मौके पर मौजूद किसी ने इस तालिबानी सजा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संतोष शाह, धीरज शाह, विनय , कमलेश शाह व गाँव के अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज क

र लिया है.

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।