मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

दफ्तर बुला कर ली रिश्वत, दो महिला अधिकारी रंगे हाथ पकड़ी गई

By: Arjun Sagar
दफ्तर बुला कर ली रिश्वत, दो महिला अधिकारी रंगे हाथ पकड़ी गई
Sponsor Ad

MP: दफ्तर बुला कर ली रिश्वत, दो महिला अधिकारी रंगे हाथ पकड़ी गई

उज्जैन में दो महिला अधिकारियों ने एक साथ रिश्वत ली। उन्होंने ठेकेदार को ऑफिस बुलाया और रुपए लिए। इस दौरान लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। एक महिला अफसर सिर पकड़कर रोने लगी।

मामला गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग का है। लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि सहायक ग्रेड-3 किरण जोशी और इंस्पेक्टर विजया भीलाला को गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारियों ने जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) नंबर देने के बदले ठेकेदार 6000 रुपए की डिमांड की थी।

दोनों अफसर 3500 हजार में राजी हईं शहर की महावीर बाग कॉलोनी निवासी दीप सिंह बुनकर ने महिला अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मेरी श्री राधा कॉन्ट्रैक्टर नाम से फर्म है। उज्जैन- बदनावर रोड पर जीआर कंपनी से सीमेंट-गिट्टी का काम ले रखा है।

काम पूरा होने पर कंपनी ने जीएसटी नंबर लाने को कहा था। मैंने 23 अगस्त को इसके लिए अप्लाई किया था। दोनों महिला अधिकारी नंबर देने के बदले में 6000 रुपए रिश्वत की डिमांड कर रही थीं। बाद में दोनों 3500 हजार रुपए में नंबर देने पर राजी हो गईं।
ठेकेदार को केबिन में बुलाया, ड्रॉज में रखवाए घूस की रकम देने के लिए ठेकेदार को महिला अधिकारियों ने सहायक ग्रेड-3 किरण जोशी के केबिन में बुलाया था। ठेकेदार पहुंचे तो यहां दोनों महिला अधिकारी ही थीं। ठेकेदार के रुपए देने पर जोशी ने ड्रॉज में रखने को कहा। इसके थोड़ी देर बाद लोकायुक्त ने दबिश दी।

ठेकेदार बोला-डेढ़ महीने से चक्कर काट रहा हूं…
कॉन्ट्रैक्टर दीप सिंह बुनकर ने बताया कि कंपनी में 2 – 3 महीने से काम अटका हुआ है। जब कंपनी को जीएसटी नंबर दूंगा, तब वो पेमेंट करेगी। डेढ़ महीने पहले अप्लाई किया था। कहा गया था कि 8 से 10 दिन में काम हो जाएगा। 4 – 5 चक्कर काट चुका हूं।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।